Menu
blogid : 18440 postid : 741515

उत्तर-प्रदेश से एक भी मुसलमान नहीं जीता इतिहास में पहली बार हुआ

jay mata di 2
jay mata di 2
  • 8 Posts
  • 5 Comments

उत्तर-प्रदेश से एक भी मुसलमान नहींजीता इतिहास में पहली बार हुआ

आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि उत्तर प्रदेश से एक भी मुसलमान सांसद नहीं जीता है ! यूपी में करीब 20 फीसदी मुसलमान हैं। 80 लोकसभा सीटों वाले इस प्रदेश को देश का सबसे अहम प्रदेश माना जाता है और कहा जाता है कि भारत का प्रधानमंत्री बनने वाले को यूपी होकर आना ही पड़ता है। नरेंद्र मोदी ने भी यूपी के बनारस से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। लेकिन यहां से एक भी मुसलमान सांसद नहीं जीत पाया है। वैसे यहां से लगभग सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। लोकसभा चुनावों में मोदी की ‘सूनामी’ पर सवार बीजेपी ने 30 साल का रेकॉर्ड तोड़ते हुए अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है।
इस बार, एग्जिट पोल्स के अनुमानों के मुताबिक ही कांग्रेस का बंटाधार हुआ है। सात राज्यों उत्तराखंड, तमिलनाडु, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान, गोवा, और गुजरात में खाता तक नहीं खोल पाई कांग्रेस 43 से सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस के इतिहास में उसका यह सबसे खराब प्रदर्शन है। इतनी कम सीटों के साथ वह लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल तक नहीं रह पाएगी। कांग्रेस की अगुआई वाले यूपीए को महज 58 सीटें मिली हैं।

उधर ट्विटर पर अच्छे दिन आने वाले हैं‘:लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत से गदगद मोदी की खुशी गुरुवार को ट्विटर पर छलक पड़ी।उन्होंने अपनी चिर परिचित लाइन अच्छे दिन आने वाले हैं ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘India has won! भारत की विजय। अच्छे दिन आने वाले हैं।’
जर्नलिस्ट अशोक कुमार…..

10308335_757076450990741_6861670950522667901_n

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh